सुरेश सोनी की रिपोर्ट:-
दिनांक 13 अगस्त 2025 को माडिनवार्ड में पेंशन हितग्राहियों के लिए सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया।
वार्ड के वरिष्ठजन, विधवा बहनें एवं दिव्यांगजन बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचे और आधार एवं मोबाइल ओटीपी के माध्यम से सत्यापन प्रक्रिया पूरी की।
यह देखकर खुशी हुई कि सुबह से शाम तक वार्ड के हितग्राही उत्साहपूर्वक आते रहे और सभी का सत्यापन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इससे आगे भी उन्हें राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना एवं राष्ट्रीय दिव्यांगजन पेंशन योजना का लाभ मिलता रहेगा।
मैं माडिन देवी वार्ड के सभी हितग्राहियों का धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने समय पर आकर प्रक्रिया पूरी की, और साथ ही सभी सहयोगी साथियों का आभार, जिन्होंने इस कार्य में योगदान दिया।
आपकी सेवा, ही मेरा संकल्प।



