मुकेश सिंह राजपूत की रिपोर्ट :-
धवलपुर। शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल धवलपुर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। एसएमडीसी अध्यक्ष तीजू सिन्हा ने विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अमर शहीदों के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विशेष रूप से अमर शहीद स्व. सुखसिंह फरस (आरक्षक क्रमांक 1188) को उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए पुष्पांजलि अर्पित की गई और “सुखसिंह फरस अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

“स्वतंत्रता कोई उपहार नहीं, यह तो वीरों के बलिदान से अर्जित की गई धरोहर है।”
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष राधाबाई, सरपंच तुलसी ध्रुव, पूर्व एसएमडीसी अध्यक्ष किशोर यदु एवं बजरंग यादव, उपसरपंच कुलेश्वर सिन्हा, कोमल सोनवानी, परदेशी यादव, मुकेश राजपूत, रीता सेन, गौरी मरकाम, मीना राजपूत, राधा नागेश, तारा सोनवानी, पद्मनी बारले, रुक्मणि, ललिता कश्यप सहित सभी एसएमडीसी सदस्य उपस्थित रहे।
संस्था प्रमुख बी.पी. कोशले, व्याख्याता पूर्णिमा राजपूत, अमित उपाध्याय, भाग्यालता साहू, मंडई, सुनीता परमार, युवराज सिन्हा, महेश्वर साहू, लव पटेल, देव मैडम, बाबू ध्रुव, पांडे मैडम एवं विद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
“देशभक्ति का मतलब केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्मों में झलकना चाहिए।”



