अर्जुंदा | विधायक कार्यालय अर्जुंदा में विधायक कुंवर सिंह निषाद की उपस्थिति में एवं अर्जुंदा ब्लॉक के अध्यक्ष संतराम पटेल के नेतृत्व में भारत में संचार क्रांति के जनक, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया !
माननीय विधायक जी ने कहा कि भारत में संचार क्रांति के जनक, देश को 21 वीं सदी में ले जाने के लिए सदैव कर्तव्यबद्ध रहे, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं उनका पावन स्मरण करता हूं।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में राजीव जी ने भारत को नई दिशा देने का काम किया, लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने मतदान की आयु 18 वर्ष करना, सूचना एवं प्रौद्योगिकी क्रांति, पंचायती राज कानून राजीव जी की ही देन हैं।देश के विकास में उनका योगदान सदैव अतुलनीय रहेगा। उनका जीवन और योगदान हर पीढ़ी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ललिता भूआर्य जनपद सदस्य, जैताराम ठाकुर जनपद सदस्य, हरिश्चंद्र चंद्राकर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, हरि साहू उपाध्यक्ष, पार्षदगन अजय ठाकुर , राजू लाल देवानंद ,नुरेंद्र ठाकुर जी,जीवनलाल बंदे ,दिलीप देशलहर , कमलेश सिन्हा जी, ऋषि बांडे ,
सागर साहू , समारू राम टंडन , मनीष टंडन , राजू पारख , राजेश साहू ,तुकपाल सिंह साहू,दिग्विजय ठेठवार सहित कांग्रेस जन भारी संख्या में उपस्थित रहे।



