चारामा | पेंशनर वाचनालय भवन में पेंशनरों एवं गो वंश सुरक्षा समिति सदस्यों की आवश्यक बैठक आयोजित हुई जिसमें गोवंश की सुरक्षा उनकी देखरेख गोवंश संस्कृति हमारी धरोहर है इस पर गोवंश सेवक उत्तम साहू पार्षद चारामा अपने विचार रखें उन्होंने स्कूल स्तर पर माध्यमिक शाला हायर सेकेंडरी एवं कॉलेज स्तर पर परीक्षा लेने की बात बताई ।तथा उन्होंने प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाली छात्रों को इनाम दिया जाएगा यह बात भी बताया
इस पर अध्यक्ष कन्हैया सिंह ठाकुर ने सहमति व्यक्त करते हुए पूरी-पूरी मदद करने की आश्वासन दिया ।इस बैठक में उपाध्यक्ष हीरालाल साहू सचिव यस आर नागराज गोवंश सुरक्षा समिति के उत्तम साहू ,शिक्षक बोधन साहू उनके साथी शिक्षक ,ललित नेतामऔर अन्य पेंशनर साथी उपस्थित रहे।
संघ द्वारा आह्वान किया जाता है कि सभी पेंशनर्स साथी अपने स्तर पर अपने गांव स्कूल में संपर्क कर गोवंश सुरक्षा संबंधित भावनाओं से लोगों को जागृत करें।



