सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
कोंडागांव | कोंडागांव जिले में स्थित बड़ेडोंगर मार्ग पर आलोर जहां गुफा में लिंगेश्वरी माता विराजमान है ,इस गुफा का प्रवेश द्वार बहुत ही छोटा है जहां बैठकर व लेटकर कर जाया जाता है ,यह मंदिर साल में केवल एक बार 12 घंटे के लिए खुलता है|
जहां मेला भी आयोजित किया जाता है, 3 सितंबर को अल सुबह 3 बजे खोला जाएगा, यहां पर संतान प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होती है ,अधिकांश श्रद्धालु संतान प्राप्ति की मन्नत के लिए आते हैं जहां प्रसाद के रूप में खीरा चढ़ता है, यहां पहुंचने के लिए फ़रसगाव हाईवे से और नारायणपुर छेरीबेड़ा मार्ग से भी पहुंचा जा सकता है,|



