कन्हैया सिंह ठाकुर की रिपोर्ट:-
चारामा। स्वस्थ नारी–शक्त परिवार अभियान के तहत चारामा अस्पताल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बीएमओ डॉ. ओ.पी. शंखवार ने शासन द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम में आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने की सुविधा की भी जानकारी दी गई, जिससे लोगों को उपचार में विशेष लाभ मिलेगा।
इस मौके पर नगर पंचायत चारामा के उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक, डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



