
ईश्वर प्रधान की रिपोर्ट :-
रतनपुर | रतनपुर की इतिहास में विकास की एक नई सोच के साथ रतनपुर में टीम न्यू जेनरेशन के तत्वाधान में बनने जा रहा 48 से 50 फीट ऊंचा रावण यह रावण पहले 35 से 37 फीट बनने वाला था परंतु यहां के युवाओं ने बदलाव कर इसकी लंबाई 48 से 50 फीट करने का विचार किया और इस रावण को लगभग 50 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है जिसकी भव्यता एवं विशालकाय पूरे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है खास बात यह है की इतना विशाल महा रावण बनाने में टीम न्यू जेनरेशन के सदस्य में बहुत सारे कम उम्र के बच्चे शामिल है और इतना विशाल का रावण को बनाने में अभी तक किसी प्रकार का कोई आर्थिक सहयोग किसी भी बड़े नेता या बड़े व्यापारियों से किसी प्रकार का अभी फिलहाल सहयोग प्राप्त नहीं हुआ है |
यह जो रावण बन रहा है उसे समिति न्यू जनरेशन के द्वारा अपने स्वयं के खर्चों पर बनाया जा रहा है जिसकी भव्यता बहुत ही विशाल और रतनपुर के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा रावण लगभग 50 फीट ऊंचा रावण बनाने के लिए सभी सदस्य बहुत ही एकता का परिचय देते हुए रात-रात में समय निकालकर इतना बड़ा रावण को बना रहे हैं सभी बच्चे दिन में कुछ ना कुछ काम करते हैं और रात में जो समय बचता है उस समय को यह सभी बच्चे रावण को बनाने में लगा देते हैं|
विशालकाय रावण को दहन करने के लिए महामाया मंदिर परिसर के पास मां महामाया ग्राउंड में रावण दहन कराया जाएगा जिसकी भव्यता को देखने के लिए आसपास के गांव के लोग लोगों में अभी से चर्चा का विषय बना हुआ है की रतनपुर में कितना लंबा रावण जलने जा रहा है तो अब देखना लायक यह रहेगा की रतनपुर के लोगों को पहली बार देखने को मिलेगा 50 फीट ऊंचा रावण जिसे बनाने में टीम न्यू जनरेशन के सभी सदस्यों ने बहुत ही कड़ी मेहनत करके रावण को बनाने में सफलता हासिल कर चुके हैं लगभग रावण पूरी तरीके से बनकर ढांचा तैयार हो चुका है इतना विशाल का है रावण को ले जाने के लिए क्रेन की आवश्यकता होगी इस रावण को बनाने के लिए जो सदस्य हैं वह इस प्रकार से हैं
- रोहित सूर्या (अध्यक्ष)
- वीर कौशल(उपाध्यक्ष)
- पीलू डहरिया
- ईश्वर प्रधान
- मेहरबान खान
- विनय कौशल
- संकल्प दुबे
- कान्हा ठाकुर
- धर्मांशु
- महावीर
- सत्यप्रकाश
- अंकित
- करन
- विशाल
- आदर्श
- ओम
- दिव्यांशु
- निखिल



