सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर– 130 डी नारायणपुर से कोंडागांव को जोड़ने वाला नेशनल हाइवे 130 डी इस समय निर्माणाधीन है, साथ ही नारायणपुर -बारसुर -ओरछा, नारायणपुर अंतागढ़, नारायणपुर -फरसगांव- कांकेर मार्ग जो अन्य जिले को जोड़ने वाली सभी सड़के अत्यधिक जर्जर और गड्ढे मे तब्दील हो चुकी है, जिसमे अभी वर्तमान मे नेशनल हाइवे 130 डी निर्माणधीन है, और इस सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा घोर लापरवाही एवं मनमानी बरती जा रही है। ठेकेदार ने एक ओर से सड़क निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ते हुए पूरी सड़क को खोद दिया है तथा उस पर केवल मिट्टी डाल दी है, जिससे सड़क की स्थिति अत्यंत ही जर्जर एवं कीचड़युक्त हो गई है। यह मार्ग अब दलदली और असुरक्षित हो गया है, जिससे आम जनता को गंभीर असुविधा एवं दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
लगभग 15 दिनों से इस मार्ग पर यात्री बसों का संचालन पूर्ण रूप से बंद है, जिससे जिले के ग्रामीण इलाकों के लोग यातायात के अभाव में फंसे हुए हैं। मरीजों, छात्रों, कर्मचारियों व्यापारी बाजार हाट व्यापारी और आम नागरिकों की आवाजाही बाधित हो गई है। नारायणपुर कोंडागांव के बीच बंद बस को चालू करवाने और बस का संचालन सुचारु रूप से हो सके तब तक भारी वाहन को रोकने के लिए गढ़बेंगाल चौक मे जिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक शहर कांग्रेस कमेटी शहर कांग्रेस कमेटी के सयुक्त तत्वाधान मे चक्काजाम आंदोलन किया गया|
इस कार्यक्रम को सफल बनाने कांग्रेस कमेटी ने नगर मे घूम घूम कर व्यापारियों से समर्थन माँगा था जिसमे व्यापारियों ने नगर बंद के कर समर्थन दिया, इस कार्यक्रम मे जिसमे जिले के समस्त कांग्रेस कार्यकर्त्ता के साथ ही देवगांव के ग्रामीण जन, गढ़ बेंगाल के ग्रामीण जन उपस्थित हुए बढ़ चढ़ के हिस्सा लिए! चक्का जाम कार्यक्रम मे वक्ताओ ने भाजपा सरकार के ऊपर वादाखिलाफ का आरोप लगाया और कहा की विधानसभा चुनाव के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने प्रचार करते हुए 1 माह मे रोड बनने का वादा किये थे लेकिन दो साल मे सड़क तो नहीं बना किन्तु पूर्व मंत्री ने पुराने सड़क भी को भी चलने योग्य नहीं छोड़ा, वक्ताओ ने कहा की शासन प्रशासन तत्काल सड़क मे चलने योग्य बनवाये और यात्री बस को जल्द से जल्द शुरू करवाये अन्यथा आगे इससे भी बड़ा आंदोलन किया जायेगा! इस कार्यक्रम मे पूर्व विधायक चन्दन कश्यप, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनू नेताम,जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिसेल नाग, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन देवांगन, प्रदेश कांग्रेस सचिव देवनाथ उसेंडी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष श्यामबत्ती नेताम, पंडी राम वड्डे, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव वेदबती पात्र, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रशीला कश्यप, कांग्रेस पदाधिकारी शेख तौहीद अहमद, संजय राय, संतोष राव, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन, एन एस यू आई प्रदेश सचिव विजय सलाम, एनएसयूआई अध्यक्ष विजय सलाम, शब्बीर बढ़गुजर, देवगांव सरपंच जयराम मंडावी करलखा सरपंच अधारी सलाम, पूर्व सरपंच गढ़ बेंगाल जागोनतिन मंडावी, बिंजली मंडल अध्यक्ष रामसाए दुग्गा, एडका मंडल अध्यक्ष सुगदू उसेंडी, वरिष्ठ कोंग्रेसी वीपी शुक्ला, सैयद अनवर अली, एवं सैकड़ो की संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए!



