
सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर – 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 152वी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 123 वी जयंती पर राजीव भवन मे समस्त कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्त्ता ने उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई, वही कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्त्ताओ ने नगर के मुख्य चौराहा मे गाँधी प्रतिमा पर फूल माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया!
इस कार्यक्रम मे प्रदेश कांग्रेस सचिव देवनाथ उसेंडी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, कांग्रेस महासचिव शेख तौहीद अहमद, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन, नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, पूर्व जनपद अध्यक्ष पण्डी राम वड्डे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुक्कू सलाम, वरिष्ठ कोंग्रेसी वीपी शुक्ला, टीकम सिंह ठाकुर, शेख महेमूद, रमेश ध्रुव, विजय नाग, रोहित कुंजाम एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे!