राम साहू की रिपोर्ट :-
बालोद | जनपद पंचायत गुण्डरदेही के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निखत सुल्ताना ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्णाणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुल्ताना ने संबंधित अधिकारियों को निर्माणाधीन आवास को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
जनपद पंचायत गुण्डरदेही के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निखत सुल्ताना ने आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अचैद, चिचबोड़, परसदा मो., कचांदुर एवं परसदा के पीएम आवास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया।
उन्होंने अप्रारंभ आवासों का निर्माण शीघ्र प्रारंभ कराने तथा निर्माणाधीन आवासों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्रों को गुणत्तायुक्त आवास बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायतों को आवश्यक सामाग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं हितग्राही उन्मुखीकरण पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर विकास विस्तार अधिकारी महेन्द्र जांगडे, विकासखण्ड समन्वयक नीलम चन्द्राकर, तकनीकी सहायक योगिता वर्मा सहित सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।



