विकास भुवाल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट से :-
बेमेतरा – भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा अपने गृह जिले बेमेतरा के दौरे पर पहुंचे थे. प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद या उनका प्रथम आगमन था. जगह-जगह आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत में बाइक रैली निकाली. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जनों ने गजमल पहनकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू, किसान नेता योगेश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, सौरभ निर्वाणी, प्रज्ञा निर्वाणी, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, राजेंद्र शर्मा, किसान नेता योगेश तिवारी, हर्ष तिवारी, संजीव तिवारी, प्रीतम चंदेल, अंजू बघेल, विकास तंबोली, भाजयुमो जिला अध्यक्ष परमेश्वर वर्मा, दीपक मोटवानी, मोंटी साहू, केशव साहू, प्रणीश रजक, अनिल मखीजा, निखिल साहू, नीतू कोठारी, लक्की साहू, राजकुमार खांडे, पीयूष शर्मा, विनय साहू, योगेश वर्मा, अभिनव ठाकुर आदि उपस्थित थे.

जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत
नवागढ़ में जिला पंचायत सदस्य अंजू बघेल व प्रनीश रजक ने जोर-शोर से उनका स्वागत किया. इसके बाद राहुल टिकरिया समर्थकों के साथ बुचीपुर महामाया मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे. बेमेतरा नगर पालिका क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 01, भारत माता चौक व पुराना बस स्टैंड में भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर टिकरिहा ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लिया.
युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी-टिकरिहा
टिकरिहा ने अपने संबोधन में कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी है. कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के साथ समाज में जाकर जनहित के कार्य करने हैं. भाजपा समाज के बीच अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर कार्य करने वाली संस्था है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा हर परिवार तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। बीजापुर दौरे के दौरान टिकरिहा ने जिले के कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण की सराहना की. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत करने का संदेश दिया.
युवा शक्ति के सम्मान का प्रतीक-निर्वाणी
डॉ. सौरव निर्वाणी एवं प्रज्ञा निर्वाणी ने ग्राम पंडरभट्टा मे प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया. इस अवसर पर निर्वाणी ने कहा कि राहुल टिकरिहा का प्रदेश अध्यक्ष बनना युवा शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। यह केवल संगठनात्मक दायित्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व है। उनका यह पहला गृह नगर आगमन राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति के नए युग का संदेश देगा। हम सबके लिए यह गर्व और प्रेरणा का क्षण है।
युवा मोर्चा भाजपा का एक प्रमुख स्तंभ
किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा का एक प्रमुख स्तंभ है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करने से युवा बड़ी ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं, इसका प्रमुख उदाहरण राहुल टिकरिहा है. इनके नेतृत्व में प्रदेश के युवा मोर्चा निरंतर अच्छे कार्य करेगा.






