गणेश यादव की रिपोर्ट :-
ग्राम पंचायत तमता में पीएचसी के पीछे कचरे और गंदगी का ढेर लगा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। अस्पताल से सटे साप्ताहिक बाजार परिसर में फैली दुर्गंध ने जीना मुश्किल कर दिया है।
वर्षों से जमा कचरे के कारण मच्छरों और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।ग्रामीणों और व्यापारियों ने स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय निकाय से सफाई अभियान चलाकर इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।
वही ग्रामीण मधुसूदन यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत तमता एक आस पास गावों के लिए मुख्य बाजार, अस्पताल, स्कूल, एवं एवं गतिविधियो के लिए लोग सैकड़ों लोग आना जाना करते हैं और ऐसे में ग्राम पंचायत तमता की सफाई व्यवस्था ठेंगा दिखाती नजर आ रही हैं l उनका कहना है कि यहां के सभी सार्वजनिक स्थानों पर कचरे का ढेर आसानी से देखने को मिल जाएंगे|

यह पंचायत छेत्र का सबसे बड़ा पंचायत है और यहां के साप्ताहिक बाजार के नीलामी लाखों रुपए में होने के बावजूद यहां के बाजार की हालात काफी खराब है और यहां आने वाले व्यापारियों ने भी कई बार साफ सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं की शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही है l
एक सप्ताह में एक बार होती है बाजार परिसर की साफ सफाई ग्रामीणों का कहना है कि यहां के बाजार परिसर की साफ सफाई सफाई कर्मी के द्वारा सप्ताह में एक बार की जाती है और बाकी दिन कचरे सड़क पर पड़े रहते हैं l आशा है कि इस खबर को देख जिम्मेदार अपना आंख खोलेंगे और सफाई व्यवस्था का उचित व्यवस्था कर लोगों को राहत दिलाने का काम करेंगे l



