विकास भुवाल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट से :-
बेमेतरा – कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र साजा ( इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर) द्वारा ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 4 नवंबर को ग्राम बुधवारा में कृषि सूचना केंद्र का विधिवत्त शुभारंभ किया गया इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर एवं मॉडल प्रस्तुतीकरण का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुलमीर मोहम्मद सरपंच थे |
विशिष्ट अतिथियों के रूप में हिंछाराम (सचिव ), जमोतरी यादव (पंच ), लिलेश्वर सोनकर (शिक्षक ) एवं सलमा खान (शिक्षिका ) उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम के अध्यक्षता डॉ. एल. के. रामटेके, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सजा द्वारा की गई. उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यक्रम विद्यार्थियों को किसानों से सीधे जोड़ने का अवसर प्रदान करता है जिससे वह भविष्य में कुशल कृषि वैज्ञानिक विस्तार कार्य करता एवं नवाचारी कृषि उद्यमी बन सके. मुख्य अतिथि गुलमीर मोहम्मद ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों द्वारा स्थापित यह सूचना केंद्र किसानों को नई कृषि तकनीक, मौसम आधारित निर्णय, सरकारी योजनाओं एवं बाजार भाव की जानकारी समय पर उपलब्ध कराएगी|
जिससे किसानों की आय वृद्धि में सहायता मिलेगी विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि विद्यार्थी द्वारा तैयार पोस्टर एवं मॉडल प्रदर्शनी ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक है ऐसे कार्यक्रमों से गांव में कृषि जागरूकता बढ़ती है |
तथा विद्यार्थियों को वास्तविक परिस्थितियों में सीखने का अवसर मिलता है इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक – डॉ. गोविंद प्रसाद, डॉ. स्वर्णलता बारा, डॉ. निझरणी नंदेहा, डॉ. ओम कुमार नेताम, डॉ. श्रुति वर्मा एवं डॉ. ज्योति बाला उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया किसानों एवं ग्रामीणों की उत्साह पूर्ण उपस्थिति से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.



