सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर : पिछले दिनों 29 नवंबर को घड़ी चौक सिनेमा हॉल के पास हुई घटना में 8 वर्षीय मासूम बालक भौमिक दीपक की मौत का मामला फिर गरमाया, बालक की मौत पर पूरा जिला शोक में डूबा, आज हिंदू संगठन व सर्व समाज एवं शिक्षक संघ के सैकड़ों लोग अंबेडकर पार्क में एकत्रित होकर मृत बालक को श्रद्धांजलि देकर दीप जलाकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया |
घेराव, तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बालक भौमिक दीपक की मौत स्कूल जाते वक्त हुई थी, नाराज परिवार व हिंदू सर्व समाज के लोग पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट ,दोषी कार चालक पर हिट एंड रन की कठोर कड़ी कार्रवाई सजा की मांग की, अन्यथा उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी|






