नारायणपुर ब्यूरो:- भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता एवं वर्तमान में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जिला नारायणपुर के जिला महामंत्री सुकमन कचलाम ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद हेतु अपनी प्रबल दावेदारी प्रस्तुत की है। उन्होंने इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष संध्या पवार को औपचारिक आवेदन सौंपा।
कचलाम का राजनीतिक जीवन विद्यार्थी परिषद व युवा मोर्चा से प्रारंभ हुआ है। संगठन में साधारण कार्यकर्ता से लेकर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, जिला महामंत्री एवं विपक्ष के दौर में जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफल निर्वहन कर चुके हैं। हाल ही में गढ़बेंगाल जिला पंचायत क्षेत्र से भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होकर उन्होंने संगठन की जमीनी पकड़ और जनसमर्थन को सिद्ध किया है।
भाजयुमो अध्यक्ष के लिए 35 वर्ष कि निर्धारित आयु सीमा
34 वर्ष की आयु में निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कचलाम युवाओं के बीच स्वीकार्यता,संगठनात्मक अनुभव एवं चुनावी दक्षता के आधार पर स्वयं को इस दायित्व के लिए सक्षम मानते हैं। उन्होंने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य कर भाजपा युवा मोर्चा को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया है।



