जिला संवाददाता गणेश यादव –
तमता। नव वर्ष 2026 के स्वागत व पुराने वर्ष 2025 की विदाई देने को लेकर लोग उत्साहित हैं। इस बीच कई दिन पूर्व से पत्थलगांव विकासखंड के पर्यटन स्थलो पर लोगों की भीड़ से गुलजार दिखाई देने लगा है। और जिले के कई जगहों पर बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं। नव वर्ष के स्वागत को लेकर पहली जनवरी को इन पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना हैं। लोगों के आकर्षण का केंद्र तमता घोघरा डैम, बालाझर डेम, घर्जियाबथान डेम खरकट्टा डेम सहित अन्य किलकिला मांड नदी का किनारा हैं। नववर्ष के आगमन के करीब दस दिन पूर्व से यहां बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं।
लोगों ने बताया कि इन पर्यटन स्थलों पर पूरे जनवरी माह लोगों की भीड़ बनी रहेगी। लोगों ने नववर्ष का स्वागत करने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारी की हैं। वहीं तमता के केसला पाठ पहाड़ पर लोगों का आना जाना शुरू हो गई हैं भीड़ यह स्थान पत्थलगांव विकासखंड से 20 किलोमीटर की दूरी पर बसा हैं। यह स्थान अत्यंत ही रमणीक हैं और यहां के मनोरम दृश्य को देखने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से आते हैं। यह वहीं स्थल हैं, जहां ऐतिहासिक केसला पाठ पहाड़ मेला लगता हैं। और इस साल भी 4 जनवरी से मेला शुरू हो रहा है जहां समिति द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली है शहर व आसपास के काफी संख्या में लोग यहां पर पिकनिक मनाने व दर्शन के लिए पूरे साल पहुंचते हैं। 1 जनवरी को काफी संख्या में लोग पिकनिक मनाने व नए साल का जश्न मनाने जुटते हैं।
नए साल के पूर्व दिसंबर महीना के अंतिम सप्ताह से इलाके के पिकनिक स्पॉट गुलजार होने को है। स्थानीय लोगों के अलावा खास कर जशपुर जिले व सरगुजा जिले, रायगढ़ जिले के विभिन्न शहर गांव से यहां सैलानियों की जत्था पहुंचने लगी है। सभी पिकनिक स्पॉट प्राकृतिक सौंदर्य के गोद में बसा है। पहाड़ी श्रृंखला के बीच मौजूद डैम अपने आप खास बना हुआ है। यहां खरकट्टा डैम के अलावा घोघरा डैम, बाला झर डैम, किलकिलेश्वर मांड नदी मुख्य रूप से पिकनिक स्पॉट है। जनवरी महीना में सभी पिकनिक स्पॉट गुलजार रहता है।
सैलानी प्राकृतिक सौंदर्य के मनोरम छंटा की आनंद से सराबोर होकर यहां वनभोज की जमकर लुत्फ उठाते है। कई स्कूल प्रबंधन के द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राएं को बस में लेकर यहां पहुंचते हैं और पिकनिक का आनंद उठाते है। आस पास इलाका छोड़ कई प्रदेश के लोग यहां पिकनिक मनाने के इंतजार में रहते है। सैलानियो की आवाजाही लगातार इस पिकनिक स्पॉट में जारी रहती है। लेकिन सरकारी स्तर पर इस पिकनिक स्पॉट को समुचित विकसित नहीं कि गई है। सैलानियों की ठहराव की खास व्यवस्था नहीं है।
इस साल घोघरा डैम के चोटी पर जिला प्रशासन की ओर से निर्मित एक गेस्ट हाउस निर्माण कराया गया है जहां सैलानियों के लिए निर्मित किया गया है वहीं आने वाले समय में घोघरा जलाशय पर स्पीड बोटिंग, बोटिंग एक्टिविटी की सुविधा पर्यटकों को मिलेगा। स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से छत्तीसगढ़ शासन से मांग की जा रही है कि पर्यटन विभाग के द्वारा इन स्थानों को संरक्षित घोषित कर इसे टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित करें इससे स्थानीय लोगों को न केवल रोजगार की संभावनाओं का विस्तार होगा बल्कि इस अनछुए ऐतिहासिक धरोहर के बारे में लोग जान पाएंगे।



