गणेश यादव जिला संवाददाता :-
तमता। ग्राम पंचायत चंदागढ़ के कोइलारभद्रा निवासी स्वर्गीय सागर साय गंधर्व के असामयिक निधन के पश्चात उनका परिवार गहरे आर्थिक संकट में आ गया था। उनकी पत्नी शुशीला चौहान एवं चार छोटे-छोटे बच्चे अचानक बेसहारा हो गए। विषम परिस्थितियों के बीच परिवार की एक पुत्री का उच्च शिक्षा हेतु दिल्ली के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में चयन होना, जहां एक ओर गर्व का विषय था, वहीं दूसरी ओर आर्थिक चिंता भी बढ़ाने वाला था।
परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए ग्राम पंचायत चंदागढ़ के सरपंच एवं लुड़ेग-तमता मण्डल के पूर्व अध्यक्ष रोशन प्रताप सिंह तथा मण्डल अध्यक्ष विशाल कुमार अग्रवाल के समक्ष विधायक गोमती साय जी के नाम आर्थिक सहायता हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन प्राप्त होते ही विधायक गोमती साय जी ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए त्वरित पहल की और पीड़ित परिवार के लिए ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर चेक भेजवाया।
इस अवसर पर लुड़ेग-तमता मण्डल के अध्यक्ष विशाल कुमार



