सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | साल 2025 में नारायणपुर जिले को पुलिस– नक्सली एनकाउंटर के लिए जाना गया, साल में अब तक जिले से लगे दूसरों जिलों की मदद से कई नक्सल ऑपरेशन हुए ,जिसमें छोटे बड़े मोस्ट वांटेड नक्सलियों को ढेर किया गया ,आई नजर डालते हैं बीते साल में बड़े नक्सली एनकाउंटर आत्मसमर्पण व गिरफ्तारी पर साल की शुरुआत में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगलों में फोर्स और नक्सलों के बीच में लगातार इनकाउंटर हुए, इसमें मुठभेड़ में टॉप नक्सली लीडर नक्सली कमांडर बसवा राजू ,कोसा दादा, रामचंद रेड्डी उर्फ राजू दादा सहित कई नक्सलियों को मार गिराया था, बसवराजू के ऊपर डेढ़ करोड़ का इनाम भी घोषित था |

बीते साल 2025 में कुल 78 नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया जिसमें छोटे बड़े कैडर के नक्सली शामिल थे , 06 करोड़ के लगभग छोटे-बड़े इनामी 298 प्रतिबंधित नक्सलियों ने सरेंडर किया जिसमें DCM और टॉप लीडर एवं टेक्निकल टीम के सदस्य भी शामिल है|
2025 में 27 नवीन कैंप स्थापित किए गए जिसमें ओरछा थाना अंतर्गत 12 ,सोनपुर थाना अंतर्गत 07 और कोहकामेटा थाना अंतर्गत 08 नवीन कैंप शामिल है, जिसमें नक्सलियों की अघोषित राजधानी कुतुल सहित अबूझमाड़ के घने जंगलों में स्थापित किए गए|
साल 2025 में नक्सलियों पर सबसे बड़ा आघात रहा इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा कि बारिश में भी हम नक्सलियों को चैन से सोने नहीं देंगे और लगातार जिले में मानसून ऑपरेशन भी जारी था|
जिले में 2025 में मारे गए नक्सलियों की याद में बने स्मारकों को तोड़ा गया, व बम को डिफ्यूज किया गया| चार दशक बाद नए कैंप खुला विकास का रास्ता खुला,पहली बार अबूझमाड़ में सड़के बनी साप्ताहिक बाजार चालू हुए|



