‘विकास भुवाल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट से :-
नगर मे शराब दुकान के पास में संचालित होने वाले अहाते और चखना सेंटर को हटाने की कार्रवाई की है। नगर के पिकरी मे मुख्य मार्ग के पास 10 से अधिक अवैध रूप से चखना दुकान संचालित होने से मार्ग में आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी।
आबकारी विभाग एवं नगर पालिका की टीम ने अवैध दुकानें हटा दिया गया है। अवैध रूप से संचालित चखना दुकान से सामान जब्त भी किए हैं। आबकारी विभाग और नपा की टीम ने कार्रवाई की है और बंद करवाए गए दुकान को दोबारा खोलने पर प्रकरण दर्ज करने की बात कही गई। वही कार्रवाई करने कोबिया शराब दुकान पहुंची आबकारी व नगर पालिका की टीम का दुकान संचालको ने विरोध करते हुए घेराव कर दिया।
चखना सेंटर बना था कचरा और यातायात की समस्या का कारण
जनशिकायतों के आधार पर जब निगम की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया, तो यह पाया गया कि एक चखना सेंटर के कारण आसपास अत्यधिक प्लास्टिक कचरा फैल रहा था और सड़क पर नियमित रूप से जाम की स्थिति बनती थी। इसके बाद नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चखना सेंटर को भी हटाने की कार्यवाही की।
निगम ने दी चेतावनी
नगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि अवैध निर्माण, सड़क अतिक्रमण और स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। नपा की ओर से आमजन से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और सार्वजनिक क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखें।



