गणेश भोय ब्यूरो चीफ जशपुर :-
तमता l पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत चंदागढ़ से तमता तक सड़क का भूमिपूजन स्थानीय विधायक गोमती साय के द्वारा कुछ ही महीनों पहले किया गया था। जिसमें ठेकेदार द्वारा अनियमिता का भेंट चढ़ा सड़क जहां यह सड़क की लंबाई लगभग 2.7 किलोमीटर है लुड़ेग तमता मंडल अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि इस सड़क के निर्माण के लिए पी डब्लू डी विभाग द्वारा 217.77 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई थी l
और ठेकेदार द्वारा दो सप्ताह पूर्व ही उक्त सड़क का डामरीकरण कराया था जिसमें सड़क पर अन्य काम भी पूरे नहीं हो सके हैं और अभी सड़क पर कई जगह डामर उखड़ना शुरू हो चुकी है और सड़क की किनारा टूटना शुरू हो गई है ऐसे में उनका आरोप है कि यह सड़क की आयु 6 महीने में ही जर्जर होने की आशंका जताई जा रही है इस सड़क को ग्रामीणों ने कई सालों से शासन से मांग कर रहे थे और ठेकेदार द्वारा सड़क को पूरी तरह भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया है l

रमेश यादव जनपद सदस्य ने बताया कि यह सड़क जो कि सैकड़ों साल पुरानि थी और कच्छी सड़क होने की वजह से बरसात के दिनों में स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता था जिसकी सड़क की दुर्दशा को देखते हुवे शासन से नए पक्की सड़क की मांग पर शासन द्वारा करोड़ो रुपए की स्वीकृति मिली थी और 6 माह पूर्व विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा भूमि पूजन कर सड़क निर्माण के लिए हरि झंडी दिखाई थी
चंदागढ़ से तमता सड़क बन जाने से चंदागढ़, बटुराबहार, भैंसा मुड़ा, एवं अन्य गांव इस सड़क से जुड़े हैं और रोजाना अपने निजी कामों एवं स्कूल शिक्षा, अस्पताल जैसे मूलभूत सुविधाओं के लिए लोग प्रति दिन आवागमन करते हैं और इस सड़क को लेकर कई बार ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों, एवं जन प्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद सड़क की सौगात मिली थी जिसको ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण कर भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ा दिया वही इस सड़क को लेकर स्थानीय ग्रामीण गणेश दीवान, राम सिंह दीवान ने सड़क की चांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है l
पी डब्लू डी विभाग अधिकारी पत्थलगांव एस डी ओ एस के पैकरा ने बताया कि सड़क को गुडवक्ता को लेकर इंजीनियर को भेज कर चांच कराने की बात कही l



