चांदनी बिहार पुर से लाल बहादुर यादव कि रिपोर्ट:-
सुरजपुर : सुरजपुर जिले के अन्तीम छोर चांदनी थाना प्रभारी ने कहा कि होली पर्व के दौरान सड़क पर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा दिनांक01/03/2026 आगामी त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए थाना चांदनी प्रभारी ने सख्त रूख अपनाया है उन्होंने निर्देश दिए कि होलिका दहन की रात्रि एवं होली के दिन क्षेत्र के प्रमुख मार्गो, भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों तथा चौक-चौराहों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा प्रबंध कर के सघन वाहन चेकिंग की जाएगी थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि नशे में वाहन चलाने, तेज सख्त कार्रवाही की जाएगी|
बैठक में बरिठ नागरिक एवं जन प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि थाने आने वाले फरियादियों की शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक सुनवाई कि जाएगीअधिनस्थ समंस-वारंटों को तामीली में कोताही ना बरते जाएंगे, निगरानी व गुण्डा बदमाशों की विधिवत् चेकिंग करने, एनडीपीएस एक्ट के मामले में इंड टू इंड विवेचना करने, ध्वनि प्रदूषण की शिकायत पर कार्रवाई सुनिश्चित कि जाएगी|
थाना चांदनी प्रभारी ने नागरिकों से अपील किया है कि होली पर्व को मर्यादित और सुरक्षित वातावरण में मनाएं, नशे की हालत में वाहन न चलाए, यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं तथा अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस का सहयोग करें इस दरमियान थाना-चांदनी प्रभारी राम प्रताप साहु समाजसेवी कालीचरण काशी राजेश्वरी दुबे सरपंच संघ के अध्यक्ष गचमोचन सिंह लक्ष्मण जायसवाल राम जियावन यादव बिहार पुर उप सरपंच लल्लू पुरी रमेश गुप्ता देवेंद्र गुप्ता वन समिति अध्यक्ष राम सोयम्बर बैंश चांदनी क्षेत्र के सचिव सरपंच एवं आम नागरिक थाना चांदनी स्टाफ गड भारी जनसंख्या में मौजूद रहे।



