*कलेक्टर नम्रता जैन ने उत्कृष्ट कार्य के लिए ऑडियोलॉजिस्ट अंजना नेताम को किया सम्मानित*
नारायणपुर, 15 मार्च 2026// जिला कलेक्टर नम्रता जैन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मानित किया जा रहा है। 10 मार्च को कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में परियना दिव्यांग आवासीय विद्यालय गरांजी, नारायणपुर में कार्यरत ऑडियोलॉजिस्ट सुश्री अंजना नेताम को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर कलेक्टर नम्रता जैन ने सुश्री अंजना नेताम को साल, श्रीफल एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के विकास और उनकी बेहतर शिक्षा के लिए ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल एवं नोडल अधिकारी डी.बी. रावटे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर नम्रता जैन ने उत्कृष्ट कार्य के लिए ऑडियोलॉजिस्ट अंजना नेताम को किया सम्मानित