
दो दिवसीय मां शीतला माता मेले का आगाज हुआ,
मां शीतला मंदिर के प्रांगण में दो दिवसीय माता मेले का आयोजन शुरू हुआ ,नारायणपुर कुमहार पारा स्थित मेला में श्रद्धा ,आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ मेले का आगाज हुआ, मंदिर परिसर में भक्तों श्रद्धालुओं की भीड़ लगी ,देवी देवताओं के कलश आगा और डोली डांग देकर देव पुजारी व देव समिति एवं स्थानीय ग्रामीण जनप्रतिनिधि अधिकारी के साथ माता मेले की परिक्रमा की ,ढोल नगाड़े की थाप पर देवी देवताए झूमते थिरकते नजर आए ,इस मेले के मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला,



