ट्रस्ट कुदरगढ़ मां बागेश्वरी धाम पहुंच कर करीब 185 करोड़ 10 लख रुपए की लागत से विभिन्न कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि पूजन*
*चांदनी बिहार पुर से लाल बहादुर यादव रिपोर्ट*
*सूरजपुर ओडगी*
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरज पुर की प्रवास के दौरान जिले को विकास की बड़ी सौगात देते हुए करीब 185 करोड़ 10 लख रुपए की लागत से विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया इस दौरान कुल 52 कार्यों का लोकार्पण और 24 कार्यों का भूमि पूजन कर जिले के विकास को नई गति देने का संदेश दिया मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ में 309.60लाख रुपए की लागत से बने आधुनिक विश्राम गृह का लोकार्पण किया वहीं बिहार पूर में 152.85 लख रुपए की लागत से निर्मित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल भवन का भी उद्घाटन किया इसके साथ ही जयनगर तेलईकछरार और द्वारिका नगर में प्राथमिक शाला भवनों का लोकार्पण कर शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया
ग्रामीण विकास को गति देते हुए केवरा भैया थान सिरसी लांजीत बिहार पुर देवनगर दवना रामानुजनगर तिवरागुडी और बरबसपुर में 10 अटल सुविधा केंद्र भवनों का लोकार्पण किया गया इसके अलावा विभिन्न गांव में आंगनबाड़ी भवनों निर्माण भी पूरा कर लिया गया जिससे महिलाओं और बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी*हर घर तक पहुंचेगी पानी सड़क और सिंचाई में बड़ा निवेश*
पेयजल के क्षेत्र में जिले के 10 गांव में नल जल योजनाओं से जोड़ते हुए घर-घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है राजकिशोर नगर बसनारा सिंघारा जयनगर कोरिया संम्बलपुर केरता करमपुर पार्वतीपुर और रामेश्वर पुर में इस योजनाओं के तहत करोड़ों रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए हैंसड़क निर्माण के क्षेत्र में भी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई बिशनपुर सूरजपुर ओडगी मार्ग (32 किलोमीटर) सूरजपुर रिंग रोड (17 किलोमीटर) पवनपुरी से तिवरागुडी मार्ग पहाड़ गांव से गोपालपुर मार्ग और कल्याणपुर लटोरी दतिमा सलका मार्ग जैसे महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण और सुध्ढीकरण का भूमि पूजन किया साथ ही जल संसाधन विभाग के तहत कई जलाशायो के निर्माण का भूमि पूजन किया गया जिससे सिंचाई कि क्षमता बढ़ेगी
*शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में भी नई पहल*
शिक्षा के क्षेत्र में सिलफीली में करीब 1979लाख रुपए कि लागत उद्यानिकी महाविद्यालय और क्षात्रावास भवन का भुमीपुजन किया गया इसके अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई में अतिरिक्त कक्षो के निर्माण वृद्धाश्रम केन्द्र स्नेह संबल के जिर्णोध्दार कार्यों की भी सुरूआत हुईं इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया मछली पालन विभाग द्वारा सहकारी समिति को जाल और आवश्यक सामग्री प्रदान कि गई वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत स्वयं सहायता समूहों को 80-80हजार रुपए के डेमो चेक दिये गएसक्षम योजना के तहत हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया गया जबकि उद्यानिकी विभाग ने आयल पाम योजना के तहत अनुदान राशि प्रदान कृषी विभाग द्वारा 20 किसानों को स्प्रेयर पंप वितरीत किए गए
*स्वास्थ्य और समाजीक सुरक्षा योजनाएं का भी लाभ*
स्वास्थ्य सेवाएं को मजबूत करने के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड और सिकल सेल एनीमिया कार्ड भी हितग्राहियों को वितरित किए गए दिव्यांगजनो को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर की दिशा में कदम उठाया गया
*कुदरगढ़ धाम में आस्था और सेवा का संगम*
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चैत्र नवरात्र के अवसर पर मां कुदरगढ़ धाम भी पहुंचे जहां उन्होंने पुजा अर्चना कर की सुख समृद्धि कि कामना की इसी दौरान कार्यक्रम पर विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री वितरित कर हितग्राहियों को सिधे लाभान्वित किया
सुरज पुर में 185 करोड़ रुपए से अधिक के विकास का यह सौगात जिले के लिए एक बड़ा मिल का पत्थर साबित हो सकती है सड़क पानी शिक्षा स्वास्थ्य व रोजगार सभी प्रमुख क्षेत्रों में एक साथ किए गए इन कार्यों से सिधे समग्र विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है मुख्यमंत्री के इस दौरे ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार सिधा विकास को नई दिशा देने का काम कर रही है



