चांदनी बिहार पुर से लाल बहादुर यादव कि रिपोर्ट*
*सुरजपुर -ओडगी*
जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहार पुर इलाके की जंगल जंगल विभाग के अफसरों कि सांठ -गांठ से इस क्षेत्र का जंगल पुरी तरह से नष्ट हो रहा है जिस कारण जंगली जानवरों का जंगल में रहना दुर्लभ हो गया है जिस कारण जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में आकर दे रहे हैं अपने मौत को अन्जाम
*जंगल विभाग कि लापरवाही का कारण बना एक लकड़बग्घे मौत*
मिली जानकारी के अनुसार जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी पुर के मध्य प्रदेश सिमावर्ती इलाका ग्राम पंचायत कोल्हुआ मकाराद्वारी स्थित जंगल से एक लकड़बग्घा ने सुबह से ही रिहाइसी इलाके में आ घुसा उसकी स्थिति बहुत नाजुक थी वह अजीब हरकतें कर रहा था कहीं पत्थर को काटने की कोशिश करता था तो कहीं लकड़ी को दांत से चाबता था उसकी स्थिति देखकर लगता था कि वह किसी कारणवश पागल हो चुका था इसकी जानकारी ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी लेकिन वन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया एक बेजुबान जानवर लकड़बग्घा की जान मकर द्वारी नदी स्थित तड़प तड़प के मौत हो गई हैरानी की बात तो यह रही की वन विभाग की टीम लकड़बग्घा की मौत होने के बाद पहुंची ग्रामीणो का कहना है कि लकड़बग्घे कि जान जंगल में आग लगने के वजह से हुई है क्योंकि जंगल में जब आग लग जाती है तो आग के धुवे से जंगली जानवरों का दम घुटने लगता है उस समय में न तो उन वनपर्णीयो को पानी ना तो भोजन मिल पाता है और जहरीली गैसो के कारण से वे वेहोस होकर गिर जाते हैं कई जानवर आग की लपेटो की चपेट में आ जाते हैं और गंभीर रूप से झुलस जाते हैं आग लगने पर जानवर सुरक्षित स्थान की तलाश में भागते हैं लेकिन अगर आग चारों तरफ से घेर ले तो वह बाहर नहीं निकाल पाते आग के कारण ना केवल पेड़ पौधे नष्ट हो रहे हैं बल्कि छोटा जीव रंगने वाले जंतु और पक्षी आग की चपेट में आकर दम तोड़ रहे
*गांवो में भय का माहौल*
जंगली जानवरों को रिहायसी इलाकों में आने से ग्रामीणों में डर का माहौल है जानवर भोजन और पानी की तलाश में पालतू पशु या मनुष्य पर हमला कर सकते हैं
*जंगल विभाग के सांठ -गांठ से ईट भट्ठा व लकड़ी तस्करों का हौसले बुलंद विभाग मे जीरो पॉइंट करवाही*
आपको बता दे चांदनी क्षेत्र में जंगल से सट्टे लगभग कई वर्षों से सैकड़ो ईट भट्टों का कार्य चलता आ रहा हैं गुरु घासीदास पार्क से लकड़ी तस्करों ने लगातार एमपी में लकड़ी पर की जा रही है जो की हरदम मीडिया सोशल मीडिया में छाया रहता है लेकिन जंगल विभाग की तरफ से कार्यवाही के नाम से जीरो पॉइंट है जिस वजह से स्पष्ट अंदाजा लग सकता है जंगल विभाग की मिली भगत से ईट भट्ठा एवं लकड़ी तस्करों को खुली छूट दी गई है जिस कारण जंगल पूरी तरह से नष्ट हो रहा है जिस वजह से जंगली जानवर जंगल छोड़ रिहायशी इलाकों में मौत बनकर मर्डरा रहे हैं




