दिनांक 24 /3 /26 छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा चारामा द्वारा पेंशनर मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 24/ 3 /26 दिन मंगलवार को किया गया। जिसमें 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले 20 पेंशनरों को सम्मानित कर साल ,श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तहसील स्तरीय विद्यार्थियों को कक्षा पांचवी ,आठवीं ,दसवीं एवं 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया ।पेंशनर उपन्यासकार कवि श्री गणेश यदु एवं श्री ओमप्रकाश जैन जी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायिका श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे श्री कन्हैया सिंह ठाकुर अध्यक्ष द्वारा पेंशनरों की समस्या को विधायिका से अवगत कराया गया जिसे स्वीकार करते हुए भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रुपए की राशि की घोषणा की गई। इसी संबंध में विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्री भुवनेश्वर नागराज पेंशनरों की कुछ समस्या से अवगत होकर शौचालय निर्माण हेतु 2 लाख राशि की घोषणा किया। इस कार्यक्रम में बैंक मैनेजर बैंक आफ बडौदा एवं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया चारामा शाखा से पधारे इनके द्वारा बैंक से संबंधित पेंशनरों को मिलने वाली सुविधा से अवगत कराया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा समस्त पेंशनरों को स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री ब्रह्मानंद नेताम जी पूर्व विधायक भानु प्रतापपुर क्षेत्र ,ओमप्रकाश साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष तथा श्रीमती जागेश्वरी भास्कर अध्यक्ष जनपद पंचायत चारामा एवं पेंशनर तहसील शाखा उपाध्यक्ष श्री हीरालाल साहू जी ,शिव प्रसाद नेताम जी सचिव श्री शेखूराम नागराज तथा कोषाध्यक्ष श्री एम.आई.खान, संगठन सचिव श्री मनराखन मरकाम, संरक्षक श्री दिलदार सिंह ठाकुर एवं लगभग 200 पेंशनर साथी उपस्थित रहे ।मंच संचालन श्री हीरालाल साहू के द्वारा किया गया एवं सामाग्री वितरण एवं जल पान बेवस्था में अंश सिंह ठाकुर का विशेष सहयोग रहा।



