सुरेश सोनी
नारायणपुर में महावीर जयंती के पर्व पर शोभायात्रा एवम् जुलूस निकाला गया ,जो शहर के सोनपुर रोड मेनरोड जयस्तम चौक, चांदनी चौक होते हुए धूमधाम से निकला, इस रैली में जियो और जीने दो के नारे लगे, महावीर जयंती पर जैन समाज में काफी उत्साह का माहौल था, जैन मंदिर से प्रातः 9:00 बजे पालकी यात्रा निकाली गई , नवकार मंत्र का जाप भी किया गया, व जियो और जीने दो का संदेश भी दिया गया, भगवान महावीर जयंती में जैन समाज की महिलाएं ,बच्चे, पुरुषों ने शोभायात्रा में एक सी वेशभूषा पहनकर रैली में भाग लिया, जगह-जगह स्वागत हुआ शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई,




