अमित दुबे की रिपोर्ट
रतनपुर।
थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रतनपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को थाना तलब कर उनकी हाजिरी ली।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशानुसार गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों पर नजर रखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी रतनपुर अंशिका जैन (प्रशिक्षु भापुसे) द्वारा 04 अप्रैल 2026 को बदमाशों को थाना बुलाया गया।
इस दौरान 02 निगरानी बदमाश, 13 गुण्डा बदमाश एवं 02 माफी बदमाश थाना उपस्थित हुए। थाना प्रभारी द्वारा सभी की परेड लेकर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई तथा भविष्य में किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त न होने, शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं शांतिपूर्ण जीवन यापन करने की समझाइश दी गई।
रतनपुर पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि आम जनता को सुरक्षित वातावरण मिल सके।



