नारायणपुर जिले के नगर, वार्ड क्रमांक 1 (नयापारा) में ‘गांव चलो, मोहल्ला चलो’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वार्डवासियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष बृजमोहन देवांगन रहे। उनके साथ जिला महामंत्री संदीप झा, शहर मंडल के महामंत्री बिंदेश पात्र और अनुराग पांडे सहित भाजपा के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को लिखित रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के सामने रखा। लोगों ने बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ नेता बृजमोहन देवांगन ने आश्वासन दिया कि वार्ड की समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।



