संवादाता -लाल बहादुर यादव कि रिपोर्ट*
सूरजपुर, भैयाथान दिनांक 14अप्रैल 2026 केवटाली के ग्रामीणों के लिए खुशी के दिन से कम नहीं माना जाएगा जहां ग्रामीण लंबे समय से ढोढ़ी के गंदे पानी से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए आज राहत भरी खबर सामने आई। समाजसेवी अभय प्रताप की पहल और प्रयास से इस समस्या का समाधान किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली।।
ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय से वे इस परेशानी से जूझ रहे थे, लेकिन आज पहली बार किसी ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेकर उसका समाधान कराया। इस कार्य से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने अभय प्रताप को दिल से धन्यवाद दिया।
*“कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती”—*
इस बात को सच साबित करते हुए अभय प्रताप ने यह दिखा दिया कि सच्ची नीयत और निरंतर प्रयास से किसी भी समस्या का समाधान संभव है।
इस पहल के साथ ही एक और सराहनीय सहयोग सामने आया है। प्रकाश इंडस्ट्री द्वारा लगातार पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो रहा है। इस हेतु ग्रामीणों ने कंपनी के निदेशक ए.के. चतुर्वेदी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। यह सामूहिक प्रयास क्षेत्र में राहत और उम्मीद की नई किरण लेकर आया है।।
जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह के द्वारा इस खबर को प्रमुखता से उठाने और जनहित की आवाज़ को आगे बढ़ाने के लिए सभी पत्रकार बंधुओं का भी हृदय से आभार व्यक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि आप सभी समाज की आवाज़ बनकर ऐसे ही जनसेवा में सहयोग करते रहें।।



