नवीन राजपूत
जिला शक्ति से एक समाचार प्राप्त हुवा है कि एक खनन कंपनी व्हाइट गोल्ड स्टोन प्राइवेट लिमिटेड, जिसका मुख्यालय व्यापार विहार, बिलासपुर है, उक्त कंपनी द्वारा अवैध डोलोमाइट परिवहन किया जा रहा है एवं इस अवैध परिवहन हेतु निजी मालिकों के खेत को भी बक्शा नहीं जा रहा है | इस सम्बंध में रामनारायण सिंह बनाफर, ग्राम ठठारी, तहसील भोथीया, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) द्वारा दिनाँक: 18 मार्च 2026 को कलेक्टर को शिकायत के बाद भी आज तक उस कंपनी के अवैध खनन या परिवहन पर कोई कार्यवाही नहीं किया गया है , जिसके चलते ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है एवं जिला प्रशासन के कार्य करने की गतिविधि पर संदेह उत्पन्न होता है | सक्ती जिले के खनन विभाग की चुप्पी रहस्यमय बना हुवा है |



