जिला संवादाता -लाल बहादुर यादव कि रिपोर्ट*
सूरजपुर जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केवरा मे दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर -टक्कर के बाद एक महिला कि हुई मौत
मिली जानकारी के अनुसार भैया थान के ग्राम पंचायत केवरा में दो बाइक सवारों की संतुलन खोकर आपस में भिडत हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक में बैठी महिला बाइक से गिरकर सड़क के बीच आ गई और इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन उसे अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण महिला कि मौके पर ही मौत हो गई हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई इसी अफरि तफरी के बीच वाहन चालक मौके से फरार हो गया घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मृतिका के सव को झिलमिलित थाना में ले जाने की प्रक्रिया शुरू कि तो ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा पुलिस द्वारा सव को सिधा थाने ले जाने निर्णय से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस संवेदनशीलता दिखाने की वजह मामले में जल्दबाजी कर रही है चक्का जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई ग्रामीणों की मांग है कि फरार ट्रेलर चालक की तुरंत गिरफ्तारी हो और पुलिस इस मामले में प्रदर्शित के साथ उचित वैधानिक कार्रवाई सूचित करें पुलिस प्रशासन ने दुर्घटना में शामिल वाहन को जप्त कर झिलमिली थाना परिसर में खड़ा कराया है और फरार चालक चालक तलाश की जा रही है



