डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर| शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए शासकीय पॉलीटेक्निक नारायणपुर में संचालित डिप्लोमा इंजीनियरिंग त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम प्रथम वर्ष कम्प्युटर साइंस 30 सीट, इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेलीकम्युनिकेशन 15 सीट, सूचना प्रौद्योगिकी 31 सीट एवं लेटरल एन्ट्री द्वितीय वर्ष कम्प्युटर साइंस 22 सीट, इलेक्ट्रानिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन 16 सीट सूचना प्रौद्योगिकी 06 सीट में प्रवेश इच्छुक अभ्यर्थियों का ऑनलाईन काउंसलिंग द्वारा चयनित किया जायेगा।
त्रिवर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु आवश्यक शैक्षिणक अर्हता 10 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एण्ट्री द्वितीय वर्ष के तहत् प्रवेश हेतु 12वीं की परीक्षा में अनिवार्य विषय भौतिकी, रसायन एवं गणित या बायोलॉजी और आई.टी.आई द्विवर्षीय एवं तकनीकी व्यावसायिक विषय उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष एवं लेटरल एन्ट्री में प्रवेश हेतु प्रथम चरण ऑनलाईन काउंसलिंग 12 अगस्त 2024 प्रातः 10.30 बजे से 17 अगस्त 2024 सायं 5.00 बजे तक तथा द्वितीय चरण ऑनलाईन काउंसलिंग 28 अगस्त प्रातः 10.30 बजे से 31 अगस्त सायं 5.00 बजे तक एवं संस्था स्तर पर काउंसलिंग दिनांक 09 सितम्बर प्रातः 10.30 बजे से 10 सितम्बर सायं 5.00 बजे तक होगी। प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी ूूूण्बहकजमतंपचनतण्बहेजंजमण्हवअण्पद वेबसाईट में जाकर अवलोकन कर सकते है तथा अन्य जानकारी हेतु संस्था में संपर्क कर सकते है।



