शिवपुरी | जिला शिवपुरी के पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी ने आज पिछोर विकास के लिए पांच वर्षीय कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने सभी अधिकारियों के साथ बैठक की।
पिछोर में पर्यटन की बहुत संभावना है। पिछोर किला, बिल्लैयानाथ, पंडरिया नाथ, टपकेश्वर महादेव, ढला क्रेटर, झिलमिल झील, गढ़ा सरकार, गौमुख, गोलाकोट जैसे कई स्थल हैं जहां पर्यटन के दृष्टिकोण से काम किया जाना चाहिए।
तेंदूपत्ता, महुआ और मूंगफली जिले में उपलब्धता है। पिछोर में ही लघु उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और पलायन भी रुकेगा।



