Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज़/कन्हैया सिंह ठाकुर
चारामा। तहसील शाखा चारामा के वाचनालय भवन में अध्यक्ष श्री कन्हैया सिंह ठाकुर एवं सचिव श्री एस.आर. नागराज की उपस्थिति में मासिक बैठक का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से इस सत्र में अधिक से अधिक नए सदस्य संघ में जोड़ने हेतु विशेष चर्चा की गई जिससे कोई सदस्य छूट न पाए साथ ही इस वर्ष दिनांक 11/7/26 को स्वर्गीय श्री जगत सिंह बैस जी की पुण्यतिथि मनाया जाना निश्चित किया गया है जिसमें सभी पेंशनर्स कर्मचारी/पारिवारिक पेंशनर्स को उपस्थित होने के लिए संघ की ओर से आह्वान किया गया है। स्वर्गीय जगत सिंह बैस जी की प्रयास से पेंशनर्स संघ का गठन छत्तीसगढ़ में मजबूत हुआ, जिसका श्रेय उन्हीं को जाता है। नई कार्यकारिणी सदस्यों की जानकारी बैठक में दी गई आगामी मासिक बैठक अगस्त में पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स का जन्म दिवस भी मनाया जाना तय किया गया है यह तहसील शाखा की नवीन पहल है। इस मासिक बैठक में उपस्थित सदस्यों में श्री शिव प्रसाद नेताम, लीलाराम नेताम, मनराखन मरकाम, विश्व भरण ताराम, डीपी साहू ,सुश्री विमला वाहिले, दाउलाल सेन एवं टेकाम जी उपस्थित रहे।



