Oplus_131072
थाना अभनपुर क्षेत्र से 04 तथा राखी क्षेत्र से 01 सहित कुल 05 नग दोपहिया वाहन किये है चोरी।
घटनाओं में संलिप्त है विधि के साथ संघर्षरत एक बालक भी।
तीनों के कब्जे से चोरी की कुल 05 नग दोपहिया वाहन जप्त।
जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 2,00,000/- रूपये।
तीनों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 88/26, 114/26, 170/26, 221/26 धारा 303(2) बीएनएस तथा राखी में अपराध क्रमांक 92/26 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस का अपराध है पंजीबद्ध।
थाना अभनपुर पुलिस की कार्यवाही।
बुलंद टाइम्स न्यूज, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी रोशन साहू, निवासी ग्राम संकरी, अभनपुर ने थाना अभनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 14.03.2026 की शाम वह अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सी जी 04 एल वाई 3795 से सब्जी खरीदने शनिचरी बाजार, अभनपुर गया था तथा उसने अपनी मोटरसाइकिल को बाजार स्थित नीम के पेड़ के पास खड़ी कर सब्जी खरीदने बाजार के अंदर चला गया। कुछ समय पश्चात वापस लौटकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल खड़ी किये गये स्थान पर नहीं था। किसी अज्ञात चोर द्वारा उसकी खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अभनपुर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 88/26 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मामले की विस्तृत जांच प्रारंभ की गई। टीम ने प्रार्थी एवं आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। साथ ही मुखबिर लगाते हुये प्राप्त तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी।
इसी दौरान टीम को आरोपी एवं चोरी किए गए वाहन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी आकाश लहरे निवासी अभनपुर को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथी संदीप कुमार सिंह तथा एक विधि के साथ संघर्षरत बालक के साथ मिलकर दोपहिया वाहन चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर प्रकरण में संलिप्त आरोपी संदीप कुमार सिंह तथा विधि के साथ संघर्षरत बालक को पकड़ा गया।
दोपहिया वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर तीनों के द्वारा अभनपुर क्षेत्र से 04 तथा राखी क्षेत्र से 01 दोपहिया वाहन सहित अन्य 05 नग दोपहिया वाहन चोरी करना बताया गया।आरोपियों से पूछताछ एवं वाहन रिकवरी में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट का भी सराहनीय योगदान रहा।
तीनों की निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 05 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त कर तीनों के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया गया।
आरोपी/अपचारी से जप्त दोपहिया वाहनों की सूची
01. एच एफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सी जी 04 एल वाई 3795 – थाना अभनपुर अपराध क्रमांक 88/26 धारा 303(2) बीएनएस।
02. एच एफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सी जी 04 एन सी 2498 – थाना अभनपुर अपराध क्रमांक 114/26 धारा 303(2) बीएनएस।
03. एच एफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सी जी 04 एम के 4193 – थाना अभनपुर अपराध क्रमांक 170/26 धारा 303(2) बीएनएस।
04. एक्टिवा क्रमांक सी जी 04 एल पी 3484 – थाना अभनपुर अपराध क्रमांक 221/26 धारा 303(2) बीएनएस।
05. लियो मोटरसाइकिल क्रमांक सी जी 04 पी बी 9877 – थाना राखी अपराध क्रमांक 92/26 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस।

गिरफ्तार –
01. आकाश लहरी पिता मनहरन लहरी उम्र 20 साल निवासी ग्राम खोला वार्ड नं0 03 थाना अभनपुर जिला रायपुर।
02. संदीप कुमार सिंह पिता संतोष कुमार सिंह उम्र 18 साल निवासी ग्राम खोला वार्ड नं0 02 थाना अभनपुर जिला रायपुर।
03. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।



