Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/संजय सिंह
खैरागढ़। बर्थडे पार्क अमलीपारा में आज डॉक्टर पंकज वैष्णव के सुपुत्र कविश वैष्णव के जन्म दिन के अवसर पर आज वृक्षारोपण किया गया जिसमें फलदार पेड़ लगाये गए, नीम, कदम, जामुन, आम, रोजिया, स्पेथीडिया के फलदार वृक्ष लगाए गए ये सिर्फ पौधे नहीं प्रकृति की ओर बढ़ता एक छोटा प्रयास है जो आने वाले समय में प्रकृति और वातावरण को प्रभावित करेगा, जिसमें हमारे खैरागढ़ के आत्मनिर्भर टीम के सभी सेवा भावी साथियों का सहयोग रहा इस अवसर पर टीम के ऊर्जावान साथी गोविंद सोनी, बाबा भाई, प्रणय महोबे , व्यापारी मोटवानी, रूपेंद्र रजक, एवं नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर उपस्थिति थे।




