Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/अमित दुबे
बिलासपुर। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए रतनपुर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना रतनपुर पुलिस ने ग्राम जाली में दबिश देकर एक शराब कोचिए को गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 1,400 रुपये है, जब्त की।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिलेभर में अवैध शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जाली निवासी एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब का संग्रह एवं बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने रमेश कुमार नेताम (36 वर्ष), पिता स्वर्गीय छोटेलाल नेताम, निवासी ग्राम जाली, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर के घर के आंगन से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर शराब जब्त की तथा उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में विशेष योगदान:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक देवकी रावटे, आरक्षक पवन ठाकुर, आकाश डोंगरे एवं देवानंद चंद्राकर की सराहनीय भूमिका रही।



