Oplus_131072
नियुक्ति पत्र प्राप्त कर पार्टी का जताया आभार।
बुलंद टाइम्स न्यूज, गरियाबंद। गरियाबंद जिले के अंतर्गत ग्राम अमलीपदर में आम पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रति निष्ठा, लगन और आचरण को देखते हुए प्रदेश सहप्रभारी व दिल्ली के विधायक श्री मुकेश अहलावत जी के अनुमोदन तथा जिला अध्यक्ष के अनुशंसा अनुसार अमलीपदर निवासी यदुराम यादव को अमलीपदर मंडल अध्यक्ष एवं नकुल मांझी जी को गरियाबंद एसटी उपाध्यक्ष पर पार्टी ने दायित्व सौंपा है। आम आदमी पार्टी का पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।
मंडल अध्यक्ष नकुल यादव और नकुल मांझी जी ने कहा अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और देश व समाज में साकारात्मक परिवर्तन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
देश और छत्तीसगढ़ में राजनीतिक क्रांति को सफल बनाने के लिए हम हर संभव तन मन धन से पार्टी के लिए संकल्पित रहेंगे।
उत्तम जायसवाल
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वद्वद आलम प्रदेश महासचिव ने एवं गरियाबंद जिले के आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं संगठन के कार्यकताओं ने बधाई और उज्जवल भविष्य की कामना की है।



