Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज, देवभोग। आदिवासी विकास विभाग, गरियाबंद द्वारा जारी जवाहर उत्कर्ष योजना के अंतिम चयन परिणाम में विकासखंड देवभोग के शासकीय प्राथमिक शाला बड़े लाटापारा के छात्र प्रकाश मरकाम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया है। उनके कक्षा 6वीं में चयन होने से विद्यालय, शिक्षकों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
जारी मेरिट सूची के अनुसार प्रकाश मरकाम ने चयन परीक्षा में 100 में से 55 अंक (55 प्रतिशत) प्राप्त किए। वे विकासखंड देवभोग के निवासी हैं और शासकीय प्राथमिक शाला बड़े लाटापारा से अध्ययनरत रहे हैं।

विद्यालय परिवार ने छात्र की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। विद्यालय में पदस्थ दोनों शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को भी इस सफलता के लिए बधाई दी गई।
उल्लेखनीय है कि जवाहर उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित चयन परीक्षा का अंतिम परिणाम आदिवासी विकास विभाग द्वारा जारी किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन एवं काउंसिलिंग के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रकाश मरकाम की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, विद्यालय परिवार तथा क्षेत्रवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।



