Oplus_131072
घर में हाथ भट्ठी से तैयार कर रखी 160 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।
₹24,000/- कीमत की अवैध शराब एवं ₹900/- बिक्री रकम बरामद, आरोपी गिरफ्तार।
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई।
मामला चौकी पण्ड्रापाठ, थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम गायबुडा स्कूलपारा का।
नाम आरोपी- मोहन रवि उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम गायबुड़ा चौकी पंडरा पाठ।
बुलंद टाइम्स न्यूज, जशपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.08.2026 को चौकी पण्ड्रापाठ पुलिस टीम सावन पूजा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु ग्राम गायबुडा कैलाशगुफा की ओर रवाना हुई थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गायबुडा स्कूलपारा निवासी मोहन रवि अपने घर में हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बनाकर बिक्री करने एवं लोगों को बैठाकर शराब पिलाने के लिए बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखे हुए है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल सूचना की तस्दीक की गई। कार्यवाही के दौरान गवाहों के समक्ष आरोपी मोहन रवि के घर पर विधिवत रेड कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर की तलाशी लेने पर अलग-अलग जरीकेनों में हाथ भट्ठी से निर्मित कुल 160 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।
जप्त सामग्री
🔹 35 लीटर क्षमता के 03 जरीकेन में 30-30 लीटर — 90 लीटर
🔹 20 लीटर क्षमता के 01 जरीकेन में — 20 लीटर
🔹 55 लीटर क्षमता के 01 जरीकेन में — 50 लीटर
🔹 कुल कच्ची महुआ शराब — 160 लीटर
🔹 जप्त शराब की अनुमानित कीमत — ₹24,000/-
🔹 शराब बिक्री की रकम — ₹900/-
आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज/अनुमति प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु आरोपी के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। पुलिस द्वारा मौके से बरामद अवैध शराब एवं बिक्री रकम को गवाहों की उपस्थिति में विधिवत जप्त किया गया।
➡️अवैध शराब रखने एवं बिक्री करने का अपराध पाए जाने पर आरोपी—
मोहन रवि पिता स्व. टिभुल रवि, उम्र 26 वर्ष, निवासी गायबुडा स्कूलपारा, चौकी पण्ड्रापाठ, थाना बगीचा, जिला जशपुर (छ.ग.) के विरुद्ध चौकी पण्ड्रापाठ, थाना बगीचा में अपराध क्रमांक 214/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
मामले में आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले की कार्यवाही व अवैध शराब सहित आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी पंडरा पाठ उप निरीक्षक सतीश कुमार सोनवानी, पी एस आई माधुरी वर्मा, आरक्षक कुंदन नायक व महिला आरक्षक पूना मनी भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।




