Oplus_131072
जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
बुलंद टाइम्स न्यूज/सुरेश सोनी
नारायणपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर नम्रता जैन ने कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उन्होंने जिलेवासियों सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित पूजनीय महात्मा गांधी, छत्तीसगढ़ महतारी एवं वीर शहीद गुण्डाधुर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों एवं वीर शहीदों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, डिप्टी कलेक्टर श्री डी.के. कोशले, प्रभारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री सुनील कुमार सोनपिपरे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र नाथ पांडे, जिला कोषालय अधिकारी श्री हरीश साहू, सहायक संचालक जनसंपर्क श्री संत कुमार कच्छप, वरिष्ठ निज सहायक श्री दीपक हिरवानी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।




