Oplus_131072
ओल्ड लिस्नर्स ग्रुप छत्तीसगढ़ ने की तैयारियां शुरू।
बुलंद टाइम्स न्यूज/योगेश्वर साहू
रायपुर। ओल्ड लिस्नर्स ग्रुप, छत्तीसगढ़ जोन 20 अगस्त को प्रदेश भर में “रेडियो श्रोता दिवस” मनाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल देवांगन की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विशेष रूप से ओल्ड लिस्नर्स ग्रुप ऑफ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर महेंद्र मोदी उपस्थित थे। बैठक में श्रोता दिवस के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। निर्णय लिया गया कि इस दिन रेडियो के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने और पुराने रेडियो श्रोताओं को सम्मानित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल देवांगन ने कहा कि रेडियो आज भी गांव से लेकर शहर तक लोगों का सबसे सशक्त माध्यम है। श्रोता दिवस के माध्यम से रेडियो के महत्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में यह भी तय हुआ कि श्रोताओं द्वारा, श्रोताओं के लिए बनने वाली फिल्म “मस्त मलंग” के मुहूर्त शॉट की तैयारियां भी शीघ्र शुरू की जाएंगी।
बैठक में कुलदीप सिंह, रणजीत सिंह, अनिल तिवारी, रतन जैन, योगेश चांडक, सुरेश देवांगन, अजय मांडले, चंद्रहास शर्मा एवं भूपेश देवांगन सहित प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित थे।




