Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/योगेश्वर साहू
छुरा (घटारानी)। विकासखंड छुरा अंतर्गत ग्राम फुलझर-घटारानी में इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यादव समाज एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह आयोजन दिनांक 04 सितंबर 2026, दिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा।
भव्य आयोजन में दही-लूट और राउत नृत्य –
आयोजन में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुसार भव्य दही-लूट और आकर्षक राउत नृत्य का आयोजन किया जाएगा, जो इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगा।
मुख्य अतिथिगण –
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पटेल श्री तारण सिंह ध्रुव, ग्रामीण अध्यक्ष श्री डीहू राम साहू सचिव रूपेश कुमार ध्रुव उपाध्यक्ष श्री ईश्वर यादव कोषाध्यक्ष श्री दिनेश ध्रुव संरक्षक श्री चैतू ध्रुव सहित सदस्य बाबूलाल साहू, संतु ध्रुव, कवल ध्रुव, हरीशचंद्र तारक, चेतन ध्रुव, पवन कुमार यादव, रामसिंग ध्रुव, महेश तारक, मुन्ना ध्रुव, कैलाश गंधर्व, दिनबंधु ध्रुव, धनेश ध्रुव उपस्थित रहेंगे।
वहीं ग्राम पंचायत फुलझर के सरपंच श्री संतोष दीवान, उपसरपंच हेमलाल यादव, रोजगार सहायक खिलेश्वरी ध्रुव एवं समस्त पंचगण टीकेश्वरी, मानिक राम, दुलसिया बाई, देवकी बाई, संतोषी बाई, गंगा बाई लेखिन, नरेंद्र, राजेश की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
आयोजन समिति –
कार्यक्रम के आयोजक पदाधिकारी मानिक यादव, मोहन, ईश्वर, गोवर्धन, रविकुमार, रतनु, छन्नू, थुकेल, रामप्रसाद एवं सदस्यगण सोमवारी, सोनू राम, खेलन, दिनेश, श्यामलाल, टेमन, पवन, ललित, चंद्रहास, नोहर, बल्ला, कृष्णा, हेमलाल, रत्ती, तिलेश्वर, किरतन, परमेश्वर, रोहित, सुरेश, चोवाराम, सुखीराम, अर्जुन, घनश्याम, लोकेश, नागेश, पूनम, सुंदर, गांधी यादव एवं समस्त ग्रामवासी फुलझर हैं।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी कृष्ण भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




