Oplus_131072
एसडीएम ने राशन वितरण व्यवस्था का लिया जायजा, हितग्राहियों से भी ली जानकारी।
बुलंद टाइम्स न्यूज/सुरेश सोनी
नारायणपुर। कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार एसडीएम ओरछा सुमित गर्ग ने टीम के साथ शासकीय उचित मूल्य दुकान कुरुषनार का औचक निरीक्षण कर राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान दुकान में खाद्यान्न की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था, स्टॉक पंजी, ई-पॉस मशीन, तौल मशीन, दर सूची बोर्ड सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
एसडीएम ने मौके पर मौजूद हितग्राहियों से राशन वितरण, दुकान खुलने के समय तथा खाद्यान्न की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। साथ ही हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा एवं निर्धारित दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था का भी जायजा लिया।
कुरुषनार की शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित ओरछा द्वारा किया जा रहा है। दुकान में 406 राशन कार्डधारी हितग्राही दर्ज हैं, जिनमें कुल 1426 सदस्य शामिल हैं। इनमें से 1411 सदस्यों की आधार सीडिंग हो चुकी है। निरीक्षण के समय राशन वितरण का प्रतिशत 90.53 पाया गया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम के साथ तहसीलदार एवं सहायक खाद्य अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम ने राशन वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।




