Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज, बालोद। गुण्डरदेही के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद ने कलेक्टर, जिला बालोद को पत्र लिखा है। विधायक जी ने पत्र में उल्लेख किया है कि क्षेत्र के अधिकांश किसान कृषि कार्य के लिए सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं। पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण फसलें प्रभावित हो रही हैं तथा वर्षा पर निर्भरता के चलते किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका बनी हुई है।
विधायक जी ने किसानों की समस्या को देखते हुए खरखरा जलाशय, तांदुला जलाशय, मटिया मोती नाला एवं खपरी जलाशय से क्षेत्र के किसानों को नहर के माध्यम से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि किसानों की समय पर सिंचाई का पानी उपलब्ध होने से उनकी समस्या दूर होगी और फसलों को भी लाभ मिलेगा।




