Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज, रतनपुर। संगठन ही शक्ति है और सेवा ही संकल्प है, इसी भावना के साथ भाजपा मंडल रतनपुर में संगठनात्मक मासिक बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आगामी कलश यात्रा को लेकर मंडल के सभी 18 शक्ति केंद्रों में कलश वितरण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं में सेवा, समर्पण और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामसेवक पैकरा, अध्यक्ष वन विकास निगम, छत्तीसगढ़ शासन रहे। उनके साथ लवकुश कश्यप, महाराज सिंह नायक, मनमोहन पांडेय, दुर्गा प्रसाद कश्यप, बीनू निराला, प्रशांत यादव, डॉ. सुनील जायसवाल, घनश्याम रात्रे, पुष्पा तिवारी, संतोष तिवारी, रविंद्र दुबे, मध्यम सिंह, राधेश्याम पटेल, सुमंत जायसवाल, ज्योति भानु कश्यप, रामकेश्वर साहू, भाऊ राम जायसवाल, वासित अली, सुरेश सोनी, संतोष यादव, रघुवीर सिंह, हरिशंकर यादव, जय सिंह, लोकेश्वर तिवारी, दिनेश प्रभाकर, विनोद जायसवाल, ममता पाव, इंदु यादव, कुश कहरा, घनश्याम कमल, सूरज कश्यप, हर्ष पटेल, हीरा सिंह, उषा चौहान, प्रमिला कश्यप, सविता धीवर, खैरुन्निसा, शिवानी सोनी, प्रभा मानिकपुरी, विजय श्री, राजू मानिकपुरी, राहुल कश्यप, दीपेश जलकारे, राजकुमारी बिसेन, स्वीटी शर्मा, मेघा प्रधान,बिहारी पटेल, रामायण श्यामले, उमेश कुमार, रामायण, लक्ष्मी प्रसाद पटेल, शांति लाल यादव, शिव केवर्थ, शिव अरविंद, लखन तिवारी, रामकुमार भानु, कृष्ण पैकरा, नरेश भानु, पंचराम यादव, गोपाल श्रीवास, विष्णु सिंह राजपूत, मनोज वीरको, राजकुमार साहू, धन्नू पटेल, सुखदेव सिंह, राजकुमार शर्मा,लक्ष्मण सिंह, रामखेलावन, कुणाल सारथी, कृपाल सिंह, सोनू कोसले, भगवान दास, संदीप राव मराठा, अमोल दास मानिकपुरी, सलीम कौशिक, लव कहरा, ईश्वर प्रधान, डॉ. आलोक गुप्ता लव कहारा सहित मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं की एकजुटता संगठन की सबसे बड़ी ताकत : रामसेवक पैकरा
मुख्य अतिथि श्री रामसेवक पैकरा ने कहा – कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, संस्कार और संगठन के संकल्प के साथ समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
संगठन मजबूत, कार्यकर्ता मजबूत, भाजपा मजबूत – लवकुश कश्यप नगर पालिका अध्यक्ष रतनपुर
श्री लवकुश कश्यप ने कहा – कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “संगठन मजबूत, कार्यकर्ता मजबूत, भाजपा मजबूत।” उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ कार्य करने की अपील की।
कोटा विधानसभा क्षेत्र में इस बार खिलेगा कमल : दुर्गा बबलू कश्यप
श्री दुर्गा बबलू कश्यप ने कहा कि इस बार कोटा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का कमल जरूर खिलेगा और भाजपा का विधायक बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
स्वीटी शर्मा ने कहा – संगठन मजबूत होगा और हर बूथ मजबूत होगा तो भाजपा मजबूत होगा और इस बार कोटा में कमल खिलाने पर भी जोर दिया सभी को साथ मिलकर कोटा में कमल खिलाने के लिए संगठन की मजबूती पर जोर दिया
कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन रतनपुर मण्डल महिला महामंत्री स्वीटी शर्मा द्वारा किया गया।




