मध्यप्रदेश | विदिशा मध्यप्रदेश राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या महाविद्यालय, विदिशा में नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की गई। शासन के निर्देशानुसार नशामुक्ति अभियान अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में स्टाफ एवं छात्राओं ने नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण की।
प्राचार्य डॉ. नीता पांडेय ने छात्राओं एवं स्टाफ को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से नशों से दूर रहने की सलाह दी एवं महाविद्यालय परिसर को नशा मुक्त रखने पर जोर दिया। अस्मुरारी नंदन मिश्र द्वारा एक नशा विरोधी कविता को सुनाया गया जिसमें नशे से जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को बताया गया। महाविद्यालय के समस्त ब्लॉकों में जगह-जगह पर नशा मुक्ति का पोस्टर चिपकाया गया।
अंत में महाविद्यालय से विवेकानंद चौराहे तक नशामुक्ति के लिए जन जागरुकता रैली निकाली गई। महाविद्यालय की छात्राएं एवं स्टाफ नशा विरोधी नारों और पोस्टरों के साथ रैली में शामिल हुए। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. आरती मल्होसिया ने तथा महाविद्यालय के सभी स्टाफ का इसमें सक्रिय सहयोग किया।






