मध्यप्रदेश | विदिशा मध्यप्रदेश आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थों के सैम्पल जांच हेतु एकत्रित किए जाने की कार्यवाही जारी है। जिसके तहत आज की गई कार्रवाई के दौरान विमला डेयरी हरिपुरा, विदिशा से गाय का दूध, श्याम स्वीट्स बंटी नगर चैराहा विदिशा से मावा, मलाई बर्फी, पेड़ा,दही एवं राजपूत रेस्टोरेंट बंटी नगर विदिशा से मावा, मलाई बर्फी, मगज के लड्डू आदि के सैम्पल जांच हेतु एकत्रित किए गए हैं।
उक्त सभी सैम्पल जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे गये हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट आने पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं व मिठाई विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मिठाई को ढंक के रखना, साफ सफाई से खाद्य सामग्री तैयार करना। गंदगी पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
सभी खाद्य कारोबारकर्ता (दूध विक्रेता, डेयरी संचालक, दूध एवम दूध पदार्थ का परिवहन करने वाले, किराना व्यापारी , फल सब्जी विक्रेता, खाद्य पदार्थ थोक विक्रेता, फुटकर विक्रेता, चाय नाश्ता की दुकान, हॉकर, आदि) को खाद्य लाइसेंस, पंजीयन लेना अनिवार्य है। बिना खाद्य लाइसेंस, पंजीयन के व्यापार करना अपराध है।



