रिपोर्टर – योगेश्वर साहू,
छुरा/ घटारानी। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बड़े पर्दे पर जिंदा रखने वाले छालीवुड के निर्माता निर्देशक श्री मोहन सुंदरानी आज 75 साल के हो गए हैं, लेकिन आज भी छालीवुड फिल्मों में उनका जलवा बरकरार है।
छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति, लोक गीत और लोक पर्व को फिल्मों के माध्यम से दर्शाने वाले और कोई नहीं, मोहन सुंदरानी हैं। पंडवानी, पंथी, ददरिया जैसे लोक विधाओं को उन्होंने फिल्मों में स्थान देकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है।
ग्राम फुलझर घटारानी निवासी योगेश्वर साहू ने बताया कि लॉकडाउन के समय श्री सुंदरानी से मां घटारानी पर फिल्म बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई थी। योगेश्वर साहू ने पांच वर्ष पूर्व उन्हें मां घटारानी की फोटो भी भेंट की थी।
योगेश्वर साहू का सपना है कि मां घटारानी के चमत्कार पर एक भव्य फिल्म बने। उन्होंने घोषणा की है कि मां घटारानी के फिल्म का स्क्रिप्ट वह खुद लिखेंगे।
समाचार के माध्यम से ग्राम फुलझर घटारानी निवासी योगेश्वर साहू ने छालीवुड के निर्माता-निर्देशकों एवं जनसंपर्क विभाग से मांग की है कि आस्था की केंद्र मां घटारानी धाम के ऊपर एक छत्तीसगढ़ी फिल्म का निर्माण किया जाए, ताकि घटारानी धाम का प्रचार-प्रसार देशभर में हो सके।




